lockdown5 सरकार की शर्ते और इससे छुटकारा

Lockdown 5: गृह मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन, कंटेनमेंट जोन के बाहर चरणबद्ध तरीके से मिलेगी छूट

देश में 30 जून तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है. 8 जून से रेस्तरां, शॉपिंग मॉल और धार्मिक स्थान खुलेंगे. इसके लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय एसओपी जारी करेगा. कंटेनमेंट जोन में सिर्फ जरूरी सेवाओं की अनुमित होगी.

नई दिल्ली: देश में लॉकडाउन 5.0 को लागू हो गया है. अब ये 1 जून से 30 जून तक लागू रहेगा. शर्तों के साथ धार्मिक स्थल खुलेंगे. रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा. इसको लेकर सरकार ने गाइडलाइंस जारी किए है.लॉकडाउन-5 को अनलॉक-1 का नाम दिया गया है.

मुख्य बातें

लॉकडाउन खत्म होगा, अनलॉक-1 शुरू होगा.

लॉकडाउन सिर्फ कंटेनमेंट जोन में 30 जून तक लागू होगा.

कंटेनमेंट जोन में सिर्फ जरूरी सेवाओं के लिए अनुमति होगी.

फेज -1 में 8 जून से धार्मिक स्थान, शॉपिंग मॉल, रेस्तरां खुलेंगे, इसके लिए एसओपी स्वास्थ्य मंत्रालय जारी करेगा.

30 जून तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा.

फेज -2 में स्कूल-कॉलेज खोलने को लेकर जुलाई में फैसला होगा.

सामाजिक आयोजनों पर पाबंदी जारी रहेगी.

फेज -3 में स्थिति की समीक्षा के बाद ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों, मेट्रो, सिनेमा, जिम, स्वीमिंग पुल, बार, असेंबली हॉल को खोलने का फैसला होगा.

अंतर्राज्यीय परिवहन पर रोक नहीं होगी, हालांकि राज्य चाहें तो इस परिवहन को नियंत्रित कर सकता है लेकिन इसके लिए पहले से लोगों को बताना होगा.

65 साल से ज्यादा के लोग, गर्भवती महिलाएं, पहले से बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति, 10 साल से छोटे बच्चों को घर में रहने की सलाह.

सिर्फ जरूरी कार्य व स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए ही बाहर निकलें.

पहले की तरह मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी होगा.

भीड़ लगाना मना होगा, शादियों के लिए ज्यादा से ज्यादा 50 लोग इकट्ठे हो पाएंगे.

अंतिम संस्कार के लिए 20 से ज्यादा लोग इकट्ठे न हों.

सार्वजनिक जगहों पर थूकने पर प्रतिबंध जारी रहेगा. सार्वजनिक जगहों पर पान, गुटखा, शराब का सेवन प्रतिबंधित रहेगा.

जहां तक हो सके लोग घर से ही काम करें, वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा.

कार्यस्थलों पर स्क्रीनिंग और हायजीन की पूरी व्यवस्था हो, सैनेटाइजेशन किया जाए.

इससे पहले कब-कब लागू हुआ लॉकडाउन

बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में लागू लॉकडाउन का चौथा चरण का कल 31 मई को आखिरी दिन है. चौथा लॉकडाउन 18 मई से 31 मई तक के लिए लगाया गया था. इससे पहले 25 मार्च से 14 अप्रैल, 15 अप्रैल से 3 मई और 4 मई से 17 मई तक के लिए लॉकडाउन का एलान किया गया था.

देश में कोरोना वायरस के आंकड़े

देश में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. पिछले 24 घंटों में 265 लोगों की मौत हुई है, जो एक दिन में मौत का सबसे बड़ा आंकड़ा है. वहीं पिछले एक दिन में सबसे ज्यादा सात हजार 964 मामले भी सामने आए हैं. इतना ही नहीं 11 हजार 264 लोग एक दिन में ठीक हुए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अबतक एक लाख 73 हजार 763 मामले सामने आ चुके हैं. वहीं 4971 लोगों की मौत हो चुकी है. 82 हजार 370 लोग ठीक भी हुए हैं.


Comments

Popular posts from this blog

BEST SMARTPHONES UNDER RS 8000

What is Mutual funds | Mutual Fund for Beginners | how to invest in it

WHAT IS DIGITAL MARKITING HOW IT WORKS